Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी में 20 रायफलों के साथ एक गिरफ्तार

Uttar Pradesh map
मुरादाबाद, 23 जनवरी: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बुधवार रात एक व्यक्ति को 20 अवैध रायफलों के साथ गिरफ्तार किया।

जीआरपी निरीक्षक बालक राम ने आईएएनएस को बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच के पास से प्रदीप कुमार नाम के व्यक्ति को बुधवार देर रात 20 रायफलों के साथ गिरफ्तार किया गया।

राम के मुताबिक सभी बरामद रायफलें 315 बोर की हैं। प्रदीप ने खुद को अमरोहा स्थित गोबिला आर्मरी का डीलर बताया है। उसने बताया कि यह रायफलें वह दिल्ली से लेकर आया है। उसके पास रायफलों के लाइसेंस और वैध कागजात नहीं मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+