पाक पर ओबामा के बयान का स्वागत

कूटनीतिक तरीके से पाकिस्तान को घेरने में जुटे भारत ने इस बात का स्वागत किया कि विश्व समुदाय ने आखिरकार पाकिस्तान की धरती से उदित होने वाले आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया है।
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने अमेरिका की इस बात का स्वागत किया है कि आतंकवाद का उदय पाकिस्तान से होता है। एंटनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 30 से ज्यादा आतंकवादी संगठन पाकिस्तान में सक्रिय हैं। अच्छा हुआ जो विश्व समुदाय को यह समझ में आ गया है कि असली केंद्र वही है।
एंटनी ने कहा कि अब विश्व समुदाय को पाक के खिलाफ मुहिम छेड़ कर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के प्रयास करने चाहिये।
गौरतलब है कि इससे पहले बराक ओबामा ने राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के तुरंत बाद कहा था कि यदि पाक सकारात्मक कदम नहीं उठायेगा तो उसे दी जाने वाली आर्थिक मदद बंद की जा सकती है।
यही नहीं ओबामा ने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के इस्लामी उग्रवादियों ने चुनौती दे रखी है, जिसे वो व्यापक रणनीति अपनाते हुए सुलझायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications