बाल ठाकरे के जन्मदिन में जश्न नहीं

मुंबई हमलों की वजह से शिवसेना की 'शिव वाड़ा पाव' परियोजना की शुरुआत भी शुक्रवार को नहीं की गई। उल्लेखनीय है कि शिवसेना ने अपने ब्रांड से वाड़ा पाव बेचने का फैसला किया था। गत वर्ष 24 नवंबर को बतौर परीक्षण मुंबई में शिव वाड़ा पाव बेचा भी गया था लेकिन इसके दो दिन बाद मुंबई पर आतंकवादी हमला हुआ था।
शिवसेना की शिव वड़ा पाव परियोजना के प्रमुख संजय गुरव ने बताया, "बाल ठाकरे का आदेश था कि मुंबई हमलों की वजह से उनके जन्म दिन या शिव वड़ा पाव के लिए किसी तरह के बैनर और होर्डिग्स नहीं लगने चाहिए। इस परियोजना को शुरू करने का फैसला खुद बाला साहब ही करेंगे।"
शुक्रवार को शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' का स्थापना दिवस है लेकिन इस पर भी कोई जश्न नहीं मनाया गया।
गौरतलब है कि मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications