बिहार मुठभेड़ में नक्सली ढेर, जवान शहीद

मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि पारू थाना क्षेत्र के चतुरपट्टी गांव में कल देर रात नक्सलियों के ठहरने की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची तभी नक्सलियों ने गोलीबारी आरंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की।
उन्होंने बताया कि लगभग तीन घंटे चली इस मुठभेड़ में विशेष सहायक बल (सैप) का एक जवान ओम प्रकाश तिवारी शहीद हो गया जबकि कामेश्वर राम नामक नक्सली भी मारा गया जिसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद दो महिलओं समेत सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया है और आसपास के गांवों में तलाशी अभियान जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications