मनमोहन ने ओबामा को आमंत्रित किया

अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा को पदभार ग्रहण करने की बधाई देते हुए मनमोहन सिंह ने उम्मीद जताई कि उनके शासकाल में भारत-अमेरिका बहुपक्षीय गठबंधन को और बल मिलेगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओबामा को एक पत्र के माध्यम से बधाई दी गई और उन्हें भारत के लिए आमंत्रित किया गया है।
पत्र में मनमोहन सिंह ने ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल को भारत यात्रा का निमंत्रण भी दिया। इसके बाद प्रधानमंत्र ने कहा है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मिलकर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की समान समस्याओं को हल करने की ओर देख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications