Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएम की बाईपास सर्जरी शनिवार को

Manmohan Singh
नई दिल्ली, 23 जनवरी: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्‍वास्‍थ्‍य अभी पूरी तरह ठीक नहीं है। डॉक्‍टरों के मुताबिक प्रधानमंत्री के हृदय की नलियों में ब्‍लॉकेज हो गया है, जिस कारण उनकी बाईपास सर्जरी होनी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनकी बाईपास सर्जरी की जाएगी।

सर्जरी के लिए एम्स के विशेषज्ञ डाक्टरों और मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के डाक्टरों के एक दल का गठन किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री की 24 जनवरी को एम्स में 'कोरोनरी आर्टरी बाइपास ग्राफ्ट सर्जरी' की जाएगी। चिकित्‍सक दल के अलावा एम्स के अन्य विभागों के डाक्टरों व तकनीकी कर्मचारियों के भी एक दल का गठन किया गया है जो मुख्य डाक्टरों के दल की सहायता करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+