शेयर बाज़ार में मामूली गिरावट

खुलने के तत्काल बाद इनमें तेजी आई और सुबह करीब 10 बजें सेंसेक्स 17.52 अंक ऊपर 8,831.36 पर और निफ्टी 7.10 अंक ऊपर 2,720.90 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले 'सेंसेक्स' गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 9.69 अंक गिरकर 8,804.15 पर खुला था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' गुरुवार के मुकाबले 8.35 अंक की गिरावट के साथ 2,705.45 पर खुला था।
बीएसई में शुरुआती कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। पहले 10 मिनट के कारोबार में यहां 333 कंपनियों के शेयरों की कीमतों मे तेजी आई जबकि 377 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई।


Click it and Unblock the Notifications