हॉलब्रुक को विशेष दूत बनाने का पाक ने किया स्वागत (लीड-1)
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से डान ने लिखा है, "पाकिस्तान हॉलब्रुक को राजदूत नियुक्त किए जाने का स्वागत करता है और क्षेत्र में शांति व स्थायित्व के मद्देनजर विशेष दूत के साथ संबंध स्थापित करने की उम्मीद रखता है।"
प्रवक्ता के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार को पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को फोन पर इस नियुक्ति की सूचना दी।
दोनों देशों में आतंकवाद के खिलाफ व्यापक रणनीति के तहत यह नियुक्ति की गई है।
इससे पहले ओबामा ने कहा कि अफगानिस्तान व पाकिस्तान आतंकवाद व कट्टरवाद के खिलाफ जंग के मुख्य मोर्चे हैं।
अमेरिका ने पूर्व डेमोक्रेट सीनेटर जार्ज मिचेल को मध्य पूर्व का दूत बनाया है।
ओबामा ने कहा कि उनका प्रशासन अफगानिस्तान और पाकिस्तान की स्थिति की सावधानी पूर्वक समीक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका इन क्षेत्रों की सरकारों से पूर्ण सहयोग चाहता है।
नई नियुक्तियों के संबंध में ओबामा ने कहा कि उनकी सरकार वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications