बांग्लादेश में चुनाव बाद हिंसा में एक की मौत
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'स्टार ऑनलाइन' ने समाचार एजेंसी 'यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश' (यूएनबी) के हवाले से इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र के अनुसार झड़प में 48 वर्षीय अक्कास मतुब्बर की मौत हो गई। वह सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी के विरोधी दल के उम्मीदवार का समर्थक था।
दूसरी ओर गुरुवार को हुए स्थानीय निकाय के चुनावों को एक केंद्रीय मंत्री और एक सांसद द्वारा कथित रूप से प्रभावित करने के आरोप में निर्वाचन आयोग ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
मत्स्य और पशुधन मंत्री अब्दुल लतीफ बिस्बास और अवामी लीग के सांसद अब्दुर रहमान बोदी पर दक्षिण पूर्वी बांग्लादेश के सिरागंज और टेकनाफ इलाके में हुए स्थानीय निकाय चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है।
निर्वाचन आयोग के कानूनों के अनुसार आरोप सिद्ध होने पर बिस्बास और बोदी को दो से सात वर्ष की कैद हो सकती है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ए.टी.एम. शमशुल हुडा ने बताया कि मंत्री को चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर देखा गया, जबकि वहां उनके पहुंचने की आवश्यकता नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications