उड़ीसा में हजारों ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि

पूरे राज्य में नेताजी की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। अनेक लोग कटक स्थित जानकीनाथ भवन गए जहां सन 1887 में उनका जन्म हुआ था।
यहां से 26 किलोमीटर दूर कटक के उड़िया बाजार में स्थित लगभग 150 वर्ष पुरानी इस दो मंजिला भवन का नाम नेताजी के पिता जानकी नाथ बोस के नाम पर रखा गया है।
अब संग्रहालय में तब्दील कर दिए गए जानकीनाथ भवन के प्रबंधक ज्योति प्रकाश दास ने आईएएनएस को बताया, "स्कूली बच्चों समेत हजारों लोग आज यहां आए।"
दास ने कहा, "इस वर्ष पहली बार हमने नेताजी के कुछ ऐसे पत्र प्रदर्शित किए हैं जिनमें उन्होंने अपने माता-पिता को संबोधित किया है। ये पत्र विएना, जेनेवा, शिलांग, रंगून जेल, मांडले जेल और प्रेसीडेंसी जेल आदि स्थानों से लिखे गए हैं।"
इसके अतिरिक्त वहां एक नई दीर्घा का अनावरण भी किया गया है जिसमें नेताजी के जीवन के उस हिस्से को दिखाया गया है जो उन्होंने जेल में काटा था। इस दीर्घा को आजादी के पहले कि जेल का सा स्वरूप दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications