गणतंत्र दिवस पर ब्लास्ट की तैयारी में उलफा

गुवाहाटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबोजीत देउरी ने संवाददाताओं को बताया, "हमें सूचना मिली है कि उल्फा के कुछ आतंकवादी गुवाहाटी शहर में प्रवेश कर रहे हैं और वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में टाइमर यंत्रों के सहारे विस्फोट की साजिश रच रहे हैं।"
देउरी ने कहा, "आतंकवादी पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम रखने के एक या दो घंटे बाद टाइमर यंत्रों से विस्फोट करने की साजिश रच रहे हैं। " उन्होंने कहा कि उल्फा के आतंकवादी शहर के होटलों में ठिकाना बना सकते हैं। देउरी ने कहा कि राज्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications