इजरायल फिर करेगा हमला: ईरानी मंत्री

नज्जर ने कहा कि इजरायल द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को नामंजूर करना इस बात का संकेत देते हैं कि आने वाले महीनों में इजरायल फिर से गाजा पर हमला कर सकता है।
उन्होंने कहा कि 22 दिनों के युद्ध के बाद हमने देखा कि इजरायल सैन्य और राजनीतिक लक्ष्यों की पूर्ति कर पाने में नाकाम रहा। उन्होंने कहा कि इजरायल फिलीस्तीन की लोकप्रिय सरकार का तख्ता पलट करना चाहता है, विरोध कुचलना चाहता है और गाजा में सुरक्षा का समीकरण बदलना चाहता था लेकिन ऐसा कर नहीं पाया।
फिलीस्तीनी आंदोलन की सफलता की कामना करते हुए नज्जर ने कहा कि मुस्लिम देशों के अलावा अन्य देशों में भी लोग फिलीस्तीनी विरोध का समर्थन कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications