हिलेरी बनीं अमेरिका की विदेश मंत्री

हालांकि कुछ सांसदों ने उनके पति बिल क्लिंटन की संस्था के संबंध में चिंता जाहिर की जिससे उनके नाम की पुष्टि में एक दिन की देरी हुई।
अमेरिकी सीनेट ने उनके नाम को 92-2 मतों से मंजूरी दे दी। इसके बाद हिलेरी को बुधवार शाम देश की 67 वीं विदेश मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के तत्काल बाद उन्होंने सीनेट सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
उल्लेखनीय है अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को ओबामा के मंत्रिमंडल के लिए छह मंत्रियों के नामों को स्वीकृति दे दी थी लेकिन रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्नीन की आपत्ति के बाद हिलेरी का नाम रोक दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications