दोबारा शपथ लेनी पड़ी ओबामा को

ओबामा ने अपने संवैधानिक वकीलों की राय लेने के बाद बुधवार शाम 7.30 बजे व्हाइट हाउस में एकांत में शपथ ली। व्हाइट हाउस के अधिवक्ता ग्रैग क्रेग ने बताया कि ओबामा ने बहुत सावधानी बरतते हुए रॉबर्ट्स से शपथ ग्रहण की।
रिपोर्ट में कहा गया है कि शपथ ग्रहण में 25 सेकेंड लगे और इस बार उसमें कोई चूक नहीं हुई। उसके बाद रॉबर्ट्स ने कहा, "एक बार फिर से मुबारक हो।"
पहली शपथ के दौरान रॉबर्ट्स ने फेथफुली शब्द का प्रयोग गलत जगह कर दिया था। इससे पहले भी दो राष्ट्रपति चेस्टर आर्थर और केल्विन कूलिज को इसी तरह के हालात में अपनी शपथ दोबारा लेनी पड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications