नक्सलियों ने 11 ट्रकों को आग लगाई

बिहार के रोहतास जिले में गुरुवार तड़के नक्सलियों ने 11 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने इस वारदात को बंजारी-रोहतास मार्ग पर रंजीतगंज गांव के पास अंजाम दिया। नक्सलियों ने सीमेंट की बोरियों से लदे 11 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक सभी ट्रक बंजारी के कल्याणपुर सीमेंट फैक्ट्री से बोरियों को लाद कर रोहतास जा रहे थे। रोहतास के पुलिस उप अधीक्षक मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि सभी ट्रकों को नक्सलियों ने सड़क पर ही रोक दिया और चालकों तथा सवार लोगों को ट्रक से उतार कर ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।
प्रसाद ने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में जगह-जगह दबिश डाली जा रही है। रोहतास थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications