Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मथुरा पुलिस फायरिंग की गूंज पूरे यूपी में

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ, 22 जनवरी: मथुरा में किसान-पुलिस के बीच हुए संघर्ष में हुई पुलिस फायरिंग की गूंज अब पूरे उत्‍तर प्रदेश में सुनायी देगी। वो भी समाजवादी पार्टी (सपा) के आदोलन के रूप में।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सत्‍तारूढ़ सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि पुलिस फायरिंग में हुई किसान की मौत के लिखाफ उनकी पार्टी प्रदेश व्‍यापी आंदोलन करेगी।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान मुलायम ने कहा कि सपा किसानों की हत्या बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मथुरा में किसानों पर हुई पुलिस फायरिंग मामले की जांच के लिए पार्टी महासिचव अमर सिंह, राजवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आगामी शुक्रवार को मथुरा जाएंगे और वहीं से आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

मायावती सरकार पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि यह सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही है। सपा किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।

गौरतलब है कि 'यमुना एक्सप्रेस वे' परिजोयना में मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर मथुरा के बाजना इलाके में मंगलवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसके

जवाब में पुलिस ने लाठियां चलायीं और फायरिंग की। इस घटना में एक किसान की मौत हो गई और तीन घायल हो गये।

साथी की मौत पर उग्र हुए किसानों ने पुलिस चौकी समेत पुलिस के कई वाहनों, एक रोडवेज बस और जेपी ग्रुप के एक टैंकर को आग के हवाले कर दिया। मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार देर शाम तक किसानों का प्रदर्शन जारी रहा।

विपक्ष के आह्वान पर मथुरा बंद

किसानों पर पुलिस फायरिंग के विरोध में गुरुवार को विपक्षी दलों की ओर से बंद का ऐलान किया गया है। तनाव के मद्देनजर पूरे इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया है।

राज्य के विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी(सपा), भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और कांग्रेस ने बंद का ऐलान किया है। मथुरा शहर और इसके आसपास के इलाकों में व्यापारिक प्रतिष्ठान गुरुवार को बंद रहे।

आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एनके श्रीवास्तव के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। ऐहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सुरक्षाबल तैनात कर दिये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+