जयपुर ब्‍लास्‍ट में बीटेक स्‍नातक गिरफ्तार

Jaipur blast (file photo)
लखनऊ, 22 जनवरी: जयपुर में पिछले साल 25 अगस्‍त को हुए बम धमाके के सिलसिले में राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश की पुलिस की संयुक्‍त कार्रवाई के चलते एक और गिरफ्तारी हुई है।

उत्तरप्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने जयपुर विस्फोट के आरोपी व बीटेक स्‍नातक मुहम्‍मद सरवर को लखनऊ के गाजीपुर थानांतर्गत टेढ़ी पुलिया इलाके में धर दबोचा।

पुलिस के मुताबिक सरवर ने धमाकों में इस्‍तेमाल किये गये विस्फोटकों को जयपुर पहुंचाया था। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) तथा एटीएस प्रमुख बृजलाल ने बताया कि सरवर की गिरफ्तारी के लिए जयपुर पुलिस ने एटीएस से संपर्क किया था।

बृजलाल के मुताबिक सरवर ने लखनऊ के इंटीग्रल विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई की है। वह आजमगढ़ जिले का रहने वाला है।

गौरतलब है कि जयपुर ब्‍लास्‍ट के सिलसिले में मुहम्मद शहाब नामक एक आतंकवादी को भी लखनऊ से ही गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शहाब और सरवर के बीच गहरे संबंध होने की आशंका व्‍यक्‍त की है, तथा अन्‍य सूत्र ढूंढ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+