सत्‍यम में 13 हजार कर्मचारी फर्जी

Ramalinga Raju
हैदराबाद, 22 जनवरी: इस साल के सबसे बड़े सत्‍यम घोटाले की परतें एक-एक कर खुल रही हैं। गुरुवार को पुलिस ने जब एक पर्त हटायी तो एक बड़ा खुलासा हुआ। वो यह कि कंपनी में करीब 13 हजार कर्मचारी फर्जी रूप से काम कर हरे हैं।

सत्‍यम कंप्‍यूटर्स लिमिटेड के पूर्व मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी रामलिंगा राजू ने अदालत के सामने कबूला कि कंपनी में 53 हजार नहीं बल्कि सिर्फ 40 हजार कर्मचारी ही वैध हैं। राजू ने कबूला कि कंपनी में कार्यरत 13 हजार कर्मचारी फर्जी हैं।

गुरूवार को जमानत की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश राजू ने कबूल किया कि 13 हजार फर्जी कर्मचारियों के वेतन के नाम पर कंपनी में हर माह 20 करोड़ रुपये का घोटाला किया जा रहा था। इस पैसे का इस्तेमाल जमीन खरीदने के लिए होता था। ये पैसा राजू की मां और भाई के खाते में जमा होता था।

कोर्ट में सरकारी वकील ने दलील दी कि सत्यम से प्रति माह 20 हजार करोड़ रुपए की हेराफेरी हो रही थी। साथ ही राजू ने 7400 करोड़ रुपए की हेराफेरी अपनी मां और भाई के नाम पर की है। इसके अलावा उन्होंने फर्जी खाते से सौकड़ो एकड़ जमीन की खरीदारी भी की।

कंपनी के पूर्व मुख्‍य वित्‍त अधिकारी श्रीनिवास ने सीआईडी के समक्ष कबूला कि उन्होंने 10 नकली नौकरियां निकाली थीं और राजू को सैलरी के जरिए 20 हजार करोड़ के मुनाफे में भी सहयोग किया था।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश सीआईडी ने रामलिंगा राजू, उनके भाई बी रामा राजू और कंपनी के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफ़ओ) वी श्रीनिवास की हिरासत की अवधि चार दिन बढ़ाने का अनुरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+