अब महाराष्ट्र में भी 'देशद्रोही'

न्यायमूर्ति बीएन अग्रवाल और जीएस सिंघवी की खंडपीठ ने गुरुवार को महाराष्ट्र में देशद्रोही फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इंकार करते हुए कहा कि इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। महाराष्ट्र में यह फिल्म शुक्रवार को ही प्रदर्शित होने वाली है।
महाराष्ट्र सरकार ने नौ जनवरी को बंबई उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें उच्च न्यायालय ने फिल्म के प्रदर्शन से रोक हटा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications