शेयर बाज़ार की बढ़त के साथ शुरुआत

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 126.80 अंक ऊपर 8,905.97 पर खुला। सुबह करीब 10.05 बजे सेंसेक्स 112.04 अंक ऊपर 8,891.21 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' बुधवार के मुकाबले 8.55 अंक की तेजी के साथ 2,714.70 पर खुला। सुबह करीब 10.05 बजे यह 31.80 अंक ऊपर 2,737.95 पर कारोबार कर रहा था।


Click it and Unblock the Notifications