सत्यम: सीईओ, सीएफओ पद के लिए आवेदन

हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन (एचडीएफसी) के अध्यक्ष और बोर्ड के सदस्य दीपक पारेख ने बुधवार को कहा कि कंपनी के पास मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पद के लिए
काफी आवेदन आए हैं।
इसके एक दिन पहले बोर्ड ने सत्यम के संभावित खरीदारों के बोर्ड से संपर्क किए जाने की पुष्टि की थी। गुरुवार को बोर्ड की बैठक होने वाली है। इस बैठक में कंपनी के नए सीईओ और सीफओ की
नियुक्ति के साथ ही कर्मचारियों के वेतन के लिए नकदी की उपलब्धता के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications