फोर्टिस को हुआ 1.63 करोड़ का घाटा
मुंबई, 22 जनवरी: मालविंदर सिंह और शिविंदर सिंह द्वारा प्रवर्तित र्फोर्टिस हेल्थकेयर को 31 दिसंबर 08 को समाप्त तीसरी तिमाही में 1.63 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।
बंबई स्टाक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसे 1.61 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय 19. 27 प्रतिशत बढ़कर 45. 93 करोड़ रुपये हो गयी।
इससे पिछले साल की समान अवधि में आय 38. 51 करोड़ रुपये थी। चालू वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी को 6.37 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ पिछले साल की इसी अवधि में घाटा 6. 96 करोड़ रुपये था।
जबकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 9. 45 फीसदी बढ़कर 128.15 करोड़ रुपए की तुलना में 117.07 करोड़ रुपये हो गई।


Click it and Unblock the Notifications