आंध्रा के एक और इंजीनियर की यूएस में मौत

एक महीने के अंदर आंध्र प्रदेश के इंजीनियर की अमेरिका में मौत की यह दूसरी घटना है। मुथयाला पुरुषोत्तम नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मंगलवार रात अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर स्थित उसके घर के बाथरुम में मिला।
पुरुषोत्तम के परिजनों को यहां बुधवार को फोन से इसकी जानकारी मिली। पुरुषोत्तम आंध्रप्रदेश के अनंतपुर शहर का रहने वाला था। वह अमेरिका में ट्रिटन इंफोटेक कंपनी में काम करता था। उसकी शादी अनंतपुर की 25 वर्षीया प्रवीणा रेड्डी से हुई थी। प्रवीणा भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
पुरुषोत्तम के परिजन इस घटना के संबंध में फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पुरुषोत्तम ने आत्महत्या की है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते अमेरिका के अर्कंसास शहर में भी आंध्र प्रदेश के ही अक्षय विशाल की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।


Click it and Unblock the Notifications