पोलियो उन्मूलन के लिए भारत और पाक को सहायता
वाशिंगटन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रमों के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, जर्मनी और ब्रिटिश सरकारों ने 63.5 करोड़ डॉलर की राशि देने का वादा किया है।
गेट्स फाउंडेशन ने जहां 25.5 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है वहीं जर्मनी और ब्रिटेन ने 28.0 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है। रॉटरी इंटरनेशनल ने कहा है कि उसके सदस्य अगले तीन वर्षों में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के लिए 10 करोड़ डॉलर देंगे।
गेट्स फाउंडेशन ने कहा है कि अभी यह कहना कठिन है कि 63.5 करोड़ डॉलर की राशि किस तिथि को इकट्ठा की जाएगी। गेट्स ने कहा, "मुझे आशा है कि हमारा उद्देश्य पूरा होगा।"
पोलियो उन्मूलन के लिए इकट्ठा होने वाली राशि का उपयोग शोध कार्य में भी किया जाएगा। अभी तक पोलियो उन्मूलन कार्यक्रमों में लगभग छह अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications