दिल्ली के उपराज्यपाल से मिले राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले बच्चे

इस अवसर पर खन्ना ने इन बच्चों को एक स्मृति चिन्ह और एक उपहार प्रदान किया। उपराज्यपाल ने इन बहादुर बच्चों के साहसिक कायरें की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने साहस और सजगता के साथ न केवल कठिन परिस्थितियों में फंसे अपने साथियों की सहायता की बल्कि मानवता के प्रति अपने कर्तव्य को भी पूरा किया जो कि एक बड़ी उपलब्धि है ।

खन्ना ने इन बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की, जिसमें वे समाज की निस्वार्थ सेवा करके अपने कार्यों से दूसरों के लिए एक अनुपम उदाहरण पेश कर सकें।

इन बहादुर बच्चों का चयन केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, गैर सरकारी संगठनों और भारतीय बाल कल्याण परिषद के सदस्यों की एक उच्चस्तरीय समिति के प्रतिनिधियों ने किया है। ये बच्चे 26 जनवरी को राजधानी में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे ।

भारतीय बाल कल्याण परिषद ने इन पुरस्कारों की शुरुआत अदम्य वीरता और साहस का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करने और दूसरे बच्चों के काम को प्रतिष्ठा देने के लिए की थी। इस पुरस्कार की शुरुआत सन् 1957 में हुई थी। पुरस्कृत बच्चों को उनकी स्कूली शिक्षा पूरी होने तक प्रायोजित कार्यक्रम के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+