गुजरात से सटी पाक सीमा पर चौकसी बढ़ी

बीएसएफ अधिकारी ने कच्छ स्थित जिला मुख्यालय में बताया, "सीमा पर बीएसएफ की गश्त बढ़ा दी गई है। हम किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।"
उन्होंने बताया, "पाकिस्तान की ओर से कच्छ और बनासकांठा में होने वाली घुसपैठ सर्दियों में बढ़ जाती है क्योंकि घुसपैठिए कश्मीर घाटी की बर्फ से ढकी चोटियां लांघ नहीं पाते।"
उन्होंने बताया, "हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी सीमा लांघकर इस ओर नहीं आने पाए।"
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से सटे पूरे 514 किलोमीटर लंबे इलाके पर इस समय हवाई निगरानी भी रखी जा रही है। सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों से चौकस रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications