गुआंटोनामो में कनाडा के नागरिक के खिलाफ सुनवाई रुकी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस विवादास्पद जेल को बंद करने की दिशा में इसे पहले कदम के रूप में देखा जा रहा है। पदभार ग्रहण करने के चंद घंटे बाद ही ओबामा ने गुआंटोनामो में सैन्य न्यायाधिकरणों को 120 दिन तक स्थगित करने का आदेश दिया ताकि उनका प्रशासन मामलों की समीक्षा करके आगे बढ़ने का रास्ता तलाश सके।
न्यायाधीश ने उमर खादर के अनुरोध पर सुनवाई स्थगित कर दी। उमर पर 2002 में ग्रेनड हमला कर अमेरिकी सैनिक की जान लेने का आरोप है। उस समय उमर की उम्र 15 साल थी।
इस बीच न्यायाधिकरण ने 11 सितम्बर 2001 के हमलों के पांच आरोपियों के खिलाफ बुधवार को सुनवाई शुरु की। खालिद शेख मोहम्मद और चार अन्य आरोपियों को 3000 लोगों की हत्या का दोषी सिद्ध होने पर सजा ए मौत मिल सकती है। मोहम्मद का कहना है कि वह शहीद होने के लिए सजा ए मौत चाहता है।
ओबामा ने गुआंटोनामो जेल बंद करने की इच्छा व्यक्त की है। वहां करीब 250 कैदी हैं, जिनमें से सिर्फ 22 के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। ओबामा के इस कदम का ह्यूमन राइट्स वॉच और अन्य संगठनों ने स्वागत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications