दाढ़ी बढ़ाने और टोपी पहनने का फरमान

उग्रवादियों ने कल एक फरमान जारी कर यहां के लोगों को टोपी पहनना शुरू करने और दाढ़ी बढ़ाने के लिये 25 जनवरी तक की मोहलत दी है।
उन्होंने कहा है कि 25 जनवरी को मोहलत खत्म होने के बाद किसी भी व्यक्ति को दाढ़ी काटने की अनुमति नहीं होगी क्योंकि तालिबान एक पूर्ण इस्लामी समाज बनाने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कहा यह कदम लोगों की भलाई के लिये है। इस्लामाबाद से 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्वात क्षेत्र में तालिबान द्वारा अपने कानूनों को प्रभावी करने के प्रयासों के एक हिस्से के रूप में इस कदम को देखा जा रहा है।
तालिबान ने घाटी में पहले ही नाइयों को एक आदेश जारी कर दाढ़ी बनाने और काटने से दूर रहने को कहा था। इसका पालन करते हुये नाइयों ने अपने सैलूनों में दाढ़ी बनाने पर प्रतिबंध है का पोस्टर लगा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications