गाजा में हज़ारों परिवार बर्बाद

gaza damage
संयुक्त राष्ट्र, 21 जनवरी: इज़रायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता लागू होने के पहले ही दिन से संयुक्त राष्ट्र ने गाजा पट्टी में हुए नुकसान तथा राहत कार्यो की जरूरत का आकलन शुरू कर दिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों का अनुमान है कि क्षेत्र में हुए नुकसान तथा राहत कार्यो पर खर्च होने वाली राशि का बिल अरबों डालर में जा सकता है।

गाजा पट्टी में तत्काल मानवीय सहायता की जरूरतों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की धन संग्रहण संबंधी अपील किए जाने की संभावना है और यह राशि लाखों डालर में हो सकती है।

इसमें पुनर्निर्माण तथा विकास में खर्च होने वाली राशि शामिल नहीं है। गाजा के 15 लाख लोगों की स्थिति के बारे में अपनी पहली प्रतिक्रिया में अधिकारियों ने कहा कि लोगों में बेहद दुख की भावना है क्योंकि जो लोग पलायन कर गए थे उन्हें लौटने पर अपने घरों के स्थान पर केवल मलबा मिला है।

मलबे से अभी शवों का निकाला जाना है। गाजा में एक शीर्ष संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने बताया लोग बेहद दुखी हैं। हजारो परिवार बर्बाद हो गए हैं।

फलस्तीनी आंकड़ों के अनुसार तीन सप्ताह तक चले इज़रायली हमले में 1340 लोग मारे गए जिनमें 460 बच्चे तथा 106 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही 5320 लोग घायल हुए जिनमें 1855 बच्चे एवं 795 महिलाएं हैं। फलस्तीन के इन आंकड़ों को संयुक्त राष्ट्र ने सही बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+