क्लिंटन ने की ओबामा के भाषण की तारीफ

क्लिंटन ने कहा, "जाहिर तौर पर यह ऐतिहासिक है क्योंकि ओबामा प्रथम अफ्रीकी अमेरिकी राष्ट्रपति हैं लेकिन बात उससे भी ज्यादा अहम है।" उद्घाटन समारोह के बाद क्लिंटन ने कहा, "यह ऐसा दौर है जब हम नई शुरुआत कर रहे हैं। ये देश अवसरों और नई शुरुआतों का है।"
ओबामा के भाषण को न केवल क्लिंटन ने पसंद किया बल्कि पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश ने भी उनकी सराहना की। वहां मौजूद लाखों लोगों ने करतल ध्वनि से ओबामा के भाषण का स्वागत किया।


Click it and Unblock the Notifications