पंजाब: मुख्यमंत्री के पुत्र बने उपमुख्यमंत्री

शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर सत्ताधारी अकाली दल के हजारों समर्थक उपस्थित थे। इस अवसर पर मु़ख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (83) ने कहा कि सरकार में नौजवान को शामिल किया जाना जरूरी था।
मुख्यमंत्री बादल ने यहां कहा, "मुझे उम्मीद है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वाह करने में कामयाब होंगे। हमारी सरकार में पहले से युवा नेता शामिल हैं। लेकिन राज्य के हित में इस तरह के और युवा चेहरे को सरकार में शामिल किया जाना जरूरी था।"
सुखबीर सिंह बादल को उपमुख्यमंत्री बनाने के पीछे अकाली दल की मंशा यह जान पड़ती है आगामी लोकसभा चुनाव में इससे युवा मतदाताओं को लुभाया जा सकता है।
बादल ने कहा, "यह मेरा निजी फैसला नहीं था। यह फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया गया था। हमने इस मुद्दे पर गठबंधन में सहयोगी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेतृत्व से भी चर्चा की थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications