शिवसैनिकों ने होटल में की तोड़फोड़

शिवसेना की मजदूर इकाई भारतीय कामगार सेना (बीकेएस) के 300 कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लिए बुधवार की सुबह होटल पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ मचाई।
बीकेएस के अध्यक्ष सूर्यकांत महाडिक ने बताया, "कर्मचारियों ने जब बीकेएस के बैनर तले एकजुट होना आरंभ किया तो कंपनी ने बगैर पूर्व सूचना के इन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।"
उन्होंने कहा, "कंपनी के अधिकारियों द्वारा उकसाए जाने के बाद हमारे कार्यकर्ताओं ने होटल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने हम पर लाठियां भी भांजीं लेकिन हम पुलिस की लाठियों के आदि हो गए हैं।"
उन्होंने कहा कि बर्खास्त कर्मचारियों को यदि तत्काल बहाल नहीं किया गया तो हम आगे की कार्रवाई करने का मजबूर होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications