मदरसा शिक्षा होगी सीबीएसई के समकक्ष

Madarsa
नई दिल्ली, 21 जनवरी: अल्‍पसंख्‍यकों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देन के लिए केंद्र सरकार अब मदरसा शिक्षा को केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के बरारब मान्‍यता देने जा रही है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने मंगलवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोगों के वार्षिक सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि सरकार जल्‍द ही केंद्रीय मदरसा शिक्षा बोर्ड का गठन करेगी, जिसे सीबीएसई के समकक्ष मान्‍यता प्रदान की जाएगी।

अर्जुन सिंह ने कहा कि यह सिफारिश सीबीएसई की तरफ से आयी थी, जिसे उन्‍होंने हरी झंडी दे दी है। इसके अंतर्गत मदरसों में दी जाने वाली प्राथमिक स्‍तर की शिक्षा को भारतीय स्‍कूली शिक्षा बोर्ड के समकक्ष माना जाएगा, जबक‍ि माध्‍यमिक स्‍तर पर सीबीएसई के समकक्ष मान्‍यता प्रदान की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार इस समय केंद्रीय मदरसा बोर्ड स्थापित करने पर विचार कर रही है।

अर्जुन सिंह के मुताबिक ऐसा होने पर मदरसों से शिक्षा प्राप्‍त करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकारी नौकरी भी मिल सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+