'साइकिल' पर चलेंगे कल्याण सिंह

वो ऐसे कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ने वाले कल्याण सिंह भले ही अभी औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल भले ही नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने ऐलान कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में वो सपा का प्रचार करेंगे।
पुत्र राजवीर सिंह के सपा में शामिल होने के तुरंत बाद कल्याण सिंह ने बुधवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह से मिलने के बाद कहा कि वो सपा के लिए प्रचार करेंगे।
मुलायम सिंह यादव अपनी पार्टी के महासचिव अमर सिंह के साथ बुधवार को कल्याण सिंह से मुलाकात करने लखनऊ स्थित उनके निवास पहुंचे।
मुलाकात के बाद कल्याण ने कहा कि उनके दिल के तार अब मुलायम सिंह से जुड़ गये हैं और लोकसभा चुनाव में सपा के लिए जहां जरूरत पड़ेगी वो वहां प्रचार के लिए जाएंगे।
इस मौके पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह के साथ मिलकर वे अब गरीबों, पिछड़ों और शोषितों का संघर्ष और तेज करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications