वायुसेना के दो विमान हवा में टकराये

वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक यह विमान दुर्घटना बुधवार को सुबह 8:46 बजे हुई। हादसे में विंग कमांडर आरएस धालीवाल की मौत हो गई है।
कामरान नामक स्थान पर दो सूर्यकिरण विमान आपस में टकरा गए जिससे विमान में हवा में ही आग लग गई। एक विमान के पायलट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे विमान में सवार पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सकुशल धरती पर लैंडिंग करने में सफल रहा। दूसरे विमान का पायलट भी गंभी ररूप से घायल है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त पायलट को हार्टअटैक आ गया था, जिस कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक भारतीय वायु सेना ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आम लोगों को इससे कोई क्षति नहीं पहुंची है।
बीदर एयरबेस पर सूर्य किरन विमान की यह दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले मार्च 2006 में यहां एक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications