अमेरिकी बैंकिंग प्रणाली को साइबर खतरा

नेशनल काउंटर इंटेलीजेंस के कार्यकारी अधिकारी जोएल बेनर ने एक टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा यदि ट्विन टावर पर हमले की बजाय अल-कायदा किसी बड़े बैंक को गिराता तो नतीजे नौ सितंबर के बाद हुए आर्थिक नुकसान की तुलना में दस गुना अधिक प्रभावी होते।
ब्रेनर ने कहा "मैं वैयक्तिक शारीरिक क्षति की बात नहीं कर रहा। नौ सितंबर के हमले में लोग मारे गये थे। लेकिन हमारी बैंकिंग प्रणाली के एक हिस्से को गिराने से हुआ आर्थिक नुकसान बहुत ज्यादा होता और इस नुकसान की गूंज पूरी दुनिया की वित्तीय प्रणाली में गूंजती "।
उन्होंने कहा कि अमेरिका में सबकुछ इलैक्ट्रोनिक नेटवर्क के जरिये हो रहा है। ब्रेनर के मुताबिक अमेरिका ने सारी जानकारी इलैक्ट्रोनिक तरीके से तैयार कर रखी है। इसलिए देश को आतंकवादियों के इस तरह के साइबर हमलों से बचाना बहुत जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications