स्वतंत्र आडिटरों ने किया सिर नीचाः सिब्बल

सिब्बल ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की पार्टनरशिप समिट के दौरान कहा हमें उस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है जिसके आधार पर स्वतंत्र नियामकों की नियुक्ति होनी है।
उन्होंने कहा कि हमें स्वंत्रत नियामकों की आवश्यकता है चाहे वे अर्थव्यवस्था के किसी भी हिस्से का नियमन क्यों ना कर रहे हों। उन्हें अपना काम सरकारी ढांचे या राजनीतिक ढांचे से मुक्त होकर करना चाहिए।
सिब्बल ने कहा कंपनी कानून के परिप्रेक्ष्य में स्वतंत्र नियामक, स्वतंत्र निदेशक और स्वतंत्र आडिटर होते हैं। इन स्वतंत्र आडिटरों ने क्या किया। मैं कोई मिसाल नहीं देना चाहता हूं लेकिन उन्हें हमारा सिर नीचा किया है।
बाद में संवाददाताओं से अलग से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सत्यम मामले से भारतीय उद्योग जगत को लेकर कोई संदेह नहीं पनपा है।
देश में कई चमकते उद्योग हैं जो सुनिश्चित करेंगे कि भारत का झंडा हमेशा बुलंद रहे।


Click it and Unblock the Notifications