गूगल ने प्रिंट विज्ञापन कार्यक्रम बंद किया

इस कार्यक्रम के तहत गूगल सैकड़ों समाचार पत्रों के लिए नीलामी जैसी विज्ञापन खरीद सेवा लाने जा रहा था लेकिन 2006 में शुरू किया गया यह कार्यक्रम अपेक्षित प्रभाव नहीं डाल सका और कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया।
कंपनी के प्रिंट विज्ञापन विभाग के निदेशक स्पेंसर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम ऐसे उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करें जो अधिकतर लोगों के लिए लाभदायक हों और उनकी समस्याओं को हल करने में मददगार साबित हों।


Click it and Unblock the Notifications