करकरे व तुकाराम को अशोक चक्र

इनमें महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के तत्कालीन प्रमुख हेमंत करकरे और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तुकाराम ओबले शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई हमले में शहीद हुए अशोक कामटे, विजय सालस्कर और शशांक शिंदे समेत छह पुलिसकर्मियों को कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है।
अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक केंद्र सरकार ने यह निर्णय बुधवार को लिया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि हेमंत करकरे को यह सम्मान आतंकवादियों से बिना डर लोहा लेने पर दिया जाएगा, जबकि तुकाराम का नाम इसलिए शामिल किया गया है, क्योंकि 26 नवंबर की रात तुकाराम की बदौलत ही पुलिस गिरगॉम चौपाटी के पास अजमल आमिर कसाब को पकड़ने में कामयाब हुई। फिलहाल रक्षा मंत्रालय से इस खबर की अधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने कुछ दिन पहले केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें मुंबई हमले के दौरान शहीद हुए सभी 16 पुलिसकर्मियों को अशोक चक्र प्रदान करने की बात रखी थी। केंद्र ने इस पर विचार विमर्श करने के बाद दो लोगों को अशोक चक्र के लिए चुना।


Click it and Unblock the Notifications