Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सीएम से वार्ता को तैयार गोरखालैंड कार्यकर्ता

West Bengal map
सिलिगुड़ी, 21 जनवरी: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रमुख बिमल गुरुं ग ने मंगलवार को कहा है कि जीजेएम नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जलपाईगुड़ी जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से बुधवार को भेंट करने पर सहमत हो गया है।

गुरुं ग ने इसके पहले राज्य के दूरा इलाके में हो रही हिंसा के मामले पर मुख्यमंत्री से मिलने से इनकार कर दिया था। गुरुं ग ने कहा की जीजेएम महासचिव रोशन गिरी के नेतृत्व में सात सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कोलकाता में राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग में भट्टाचार्य से मुलाकात करेगा।

गुरुं ग ने कहा कि भट्टाचार्य जलपाईगुड़ी जिले में जीजेएम और अखिल भारतीय आदिवासी बिकास परिषद (एबीएबीपी) के बीच अशांति को समाप्त करने के बारे में चर्चा करना चाहते हैं लेकिन हम गोरखालैंड की अपनी मांग को फिर उनके सामने रखेंगे।

उन्होंने कहा कि वे एबीएबीपी के साथ संघर्ष में घायल अपने कार्यकर्ताओं और उनके जले घरों के लिए सरकार से मुआवजे की मांग करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+