अमेरिकी कंपनी ने संभवत: सभी बड़ी आंकड़ों की चोरी को उजागर किया

यह कंपनी करीब 250,000 उद्यमों को सेवा उपलब्ध कराती है और अनुमानत: हर महीने इससे करीब 10 करोड़ लेनेदेन होते हैं। कंपनी ने कहा है कि आंकड़ों की चोरी का पता लगने के बाद क्रेडिट कार्ड कंपनियों- वीजा और मास्टरकार्ड को संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सतर्क किया जा रहा है। यह पता चला है कि अज्ञात घुसपैठियों ने पिछले साल से कंपनी की कंप्यूटर प्रणाली में सेंध लगाकर इसके नेटवर्क से आंकड़ों की चोरी की है।

हार्टलैंड ने मंगलवार को कहा कि आंकड़ों की चोरी करने वालों ने व्यापार से संबंधित आंकड़ों, सामाजिक सुरक्षा नंबर, टेलीफोन नंबरों और पतों की चोरी नहीं की वरन केवल उन सूचनाओं को चुराया जिससे कि वे 10 करोड़ क्रेडिट कार्डो के डुप्लीकेट तैयार कर सकें।

हार्टलैंड के अध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी राबर्ट बाल्डविन ने कहा कि हमने इस चोरी के संबंध में पिछले सप्ताह ही सबूत पाए और तुरंत ही संघीय कानूनी एजेंसियों को अधिसूचित कर दिया।

उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी दुनिया में फैले साइबर अपराध का परिणाम है और हम इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र की खुफिया सेवा और न्याय विभाग से सहयोग कर रहे हैं।

इससे पहले अमेरिकी इतिहास में खुदरा सामान विक्रेता कंपनी टीजे मैक्स के पांच करोड़ क्रेडिट कार्डो से संबंधित आंकड़ों की सबसे बड़ी चोरी हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+