आरुषि हत्याकांड अभी भी रहस्य के घेरे में!

पिछले वर्ष 16 मई को नोएडा के जलवायु विहार में जब आरुषि और नौकर हेमराज की हत्या हुई तो पूरे देश में मीडिया के माध्यम से सनसनी फैल गई थी। इस मामले में पहली गिरफ्तारी 23 मई को आरुषि के पिता राजेश तलवार की हुई। हालांकि बाद में वह रिहा हो गए।
जेल में 50 दिन काटने वाले तलवार ने आईएएनएस से कहा, "यह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जिम्मेदारी है कि वह सच्चाई को सामने लाए। हम जांच पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।"
राजेश तलवार के एक पड़ोसी का कहना है, "यह हैरान करने देने वाली बात है कि सीबीआई भी अपनी जांच में हत्यारों तक पहुंचने में असफल रही।"
जलवायु विहार की निवासी मोनिका अरोड़ा का कहना है कि सीबीआई की ओर से इस मामले में सुराग देने वाले को 100,000 रुपये का इनाम देने का ऐलान इस बात का संकेत है कि जांच का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications