बुश को मछली पकड़ने का न्यौता

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डा सिल्वा ने बुश को ब्राजील आने और मछलियां पकड़ने का लुत्फ उठाने का न्यौता भेजा है।
ब्राजील के राष्ट्रपति के प्रवक्ता मार्सेलो बाउंबाक के हवाले से बताया कि लुला ने बुश को यह निमंत्रण उस समय दिया जब बुश ने सोमवार को लुला को अपने गृह राज्य टेक्सास में विदा कहने के लिए बुलाया।
प्रवक्ता ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच मित्रतापूर्ण बातचीत हुई। बुश ने कहा कि आठ वर्षो तक अमेरिका का शासन संभालना उनके लिए सम्मान की बात है।
उन्होंने अपने मित्र नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए विशेष रूप से लुला का उल्लेख किया इसके जवाब में ब्राजीली राष्ट्रपति ने वर्ष 2003 में अपने सत्ता संभालने के बाद से दोनों देशों के संबंधों की सराहना की और बुश को आमंत्रित किया।


Click it and Unblock the Notifications