सू की को 'ट्रम्पेट आफ कांशन्स' अवार्ड
यह वार्षिक पुरस्कार गैर लाभकारी संस्था रियलाइजिंग द ड्रीम द्वारा दिया गया है। मार्टिन लूथर किंग तृतीय ने अपने पिता मार्टिन लूथर किंग द्वितीय के सम्मान में इस संस्था की स्थापाना की थी।
यह पुरस्कार इस महान अमेरिकी नेता के जन्मदिन के मौके पर दिया गया। अमेरिकी राजधानी से कुछ ही दूर पर एक भव्य कार्यक्रम में कल शाम जार्डन की क्वीन नूर ने आंग डींग के हवाले से आंग सान सू की को यह पुरस्कार दिया।
आंग डिंग बर्मा के लिये अमेरिकी अभियान के मुख्य कार्यकारी निदेशक हैं। क्वीन नूर ने अपने भाषण में कहा वह एक स्वतंत्रता सेनानी है और वह दमन एवं सैन्य बलों के खिलाफ अहिंसा की हिमायती है। पिछले साल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को यह पुरस्कार मिला था।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें