पत्रकार सबसे बड़े आतंकवादीः जरदारी

हालांकि पाकिस्तान सरकार इस बात से इंकार कर रही है कि राष्ट्रपति ने व्यवसायियों के सम्मेलन में पत्रकारों को आतंकवादी कहा, लेकिन व्यवसायी वर्ग का कहना है कि राष्ट्रपति ने पत्रकारों को 'आतंकवादियों से भी बड़ा आतंकवादी' कहा था।
पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में व्यवसायियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए जरदारी ने कथित रूप से पत्रकारों को आतंकवादी कहा था। मीडिया में इस संबंध में रिपोर्ट आने के तुरंत बाद सूचना और प्रसारण मंत्री शेरी रहमान ने कहा कि राष्ट्रपति भवन ने इस मामले में सफाई दे दी है।
मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का पत्रकारों के साथ मित्रवत संबंध है और वह उनके लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। दूसरी ओर पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' ने पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के कुछ व्यापारियों के हवाले से एक खबर प्रकाशित है, जिसमें कहा गया है कि जरदारी ने पत्रकारों को आतंकवादी कहा था।
समाचार पत्र के अनुसार एक व्यापारी ने यहां तक कहा है कि वह इस संबंध में अदालत जाने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications