अमेरिका पहुंचा ऐतिहासिक मोड़ पर

यह युगान्तकारी घटना महज कुछ ही घंटों के दरम्यान इतिहास की पुस्तक में कमलबंद हो जाएगी। इसके बाद औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत में व्हाइट हाउस के अतिथि ग्रह से ओबामा व्हाइट हाउस के राष्ट्रपति आवासीय परिसर नार्थ पोर्टिको पहुंचेंगे, जहां बुश उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद दोनों नेता कैपिटल बिल्डिंग जाएंगे जहां शपथ ग्रहण समारोह होगा।
इससे पहले ओबामा ने सोमवार को अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता के पक्षधर माने जाने वाले महान नेता मार्टिन लूथर किंग की 80वीं वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धांजली दी।
ओबामा ने किंग के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा, "आज हम उस महान उपदेशक का जन्मदिन मना रहे हैं जो आज से 40 वर्ष पहले खड़ा हुआ और राष्ट्र के प्रति अपना सपना साझा किया।"


Click it and Unblock the Notifications