चलती ट्रेन से 200 गिरे, 6 की मौत

People on train roof
फैजाबाद, 20 जनवरी: तमाम चेतावनियों के बावजूद ट्रेन की छत पर सैर करना कम नहीं हो रही है। इसी के फलस्‍वरूप उत्‍तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में सोमवार मध्‍यरात्रि एक बड़ा हादसा हुआ।

इस हादसे में ट्रेन की छत पर सवार होकर सेना भर्ती की परीक्षा देने जा रहे 200 से अधिक युवक ट्रेन से गिर पड़े। इनमें करीब छह युवकों की मौत की खबर है।

हुआ यूं कि सेना की भर्ती परीक्षा देने सैकड़ों युवक सरयू एक्‍सप्रेस पर सवार होकर इलाहाबाद से फैजाबाद उत्तर प्रदेश में फैजाबाद जा रहे थे। ट्रेन खचाखच भरी होने के कारण दो सौ से अधिक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गये।

फैजाबाद से करीब 80 किलोमीटर पहले प्रतापगढ़ के पास अचानक कौहडोर के चिलबिला और रामगंज के बीच पेड़ आ गया, जिससे से टकराकर तमाम युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गए।

खबर लिखे जाने तक हादसे में करीब 200 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जबकि छह लोगों के मरने की खबर है। घायलों को इलाहाबाद के अस्तपाल में भेजा गया है।

सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ की पुलिस पटरियों के आसपास घायलों की खोज में लगी है। आशंका जताई गई है कि देर रात होने की वजह से कई घायलों को मदद नहीं मिल पाई होगी।

जीआरपी के स्टेशन अधिकारी अभिमन्यु धर द्विवेदी के मुताबिक सरयू एक्सप्रेस की छत पर बैठे लोगों के पेड़ की डाल से टकराने से यह दुर्घटना हुई। अभी भी पटरी पर घायलों की खोजबीन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+