ट्रेन की छत से गिर कर तीस यात्री घायल

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद और फैज़ाबाद के बीच ट्रेन की छत पर बैठ कर यात्रा कर रहे तीस से ज़्यादा युवक घायल हो गए. वे सैन्य भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे.
ये युवक सेना में भर्ती की परीक्षा देने सोमवार रात सरयू एक्सप्रेस ट्रेन से फैज़ाबाद जा रहे थे.ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण कुछ युवक ट्रेन की छत पर बैठे हुए थे.
ट्रेन जब प्रतापगढ़ से कुछ ही दूर चली थी कि कौहडोर क्षेत्र के चिलबिला और रामगंज के बीच छत पर बैठे यात्री पेड़ की डाल से टकरा गए और नीचे गिर गए.
25 घायलों को सुल्तानपुर और पांच को प्रतापगढ़ के कौहडोर ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.कुछ युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और हालत नाज़ुक बताई जा रही है.
गंभीर रूप से घायल पांच युवकों को इलाहाबाद भेजा गया है. सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ की पुलिस पटरी की तलाशी ले रही है ताकि अगर कोई और घायल मिले तो उन्हें अस्पताल पहुँचाया जा सके.


Click it and Unblock the Notifications