कश्‍मीर मुद्दा हल हो तो हिंसा छोड़ें: लश्‍कर

Terrorist
जम्‍मू, 20 जनवरी: पाकिस्‍तान के प्रमुख आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कहा है कि यदि कश्‍मीर मुद्दा हल हो जाए तो वो हिंसा छोड़ने को तैयार हैं।

लश्‍कर के प्रवक्ता अब्दुल्ला गजनवी ने यह बात मीडिया को भेजे गये एक बयान में कही है। अपने बयान में गजनवी ने कहा है कि यदि विश्व समुदाय उनकी मांगों पर विचार कर कश्मीर मसले का हल निकालने में अपनी भूमिका दर्ज करे तो लश्कर-ए-तैयबा हिंसा छोड़ने को तैयार है। गजनवी ने कहा है कि उनके संगठन की लड़ाई सिर्फ कश्मीर तक सीमति है।

लश्‍कर ने कहा है कि कश्‍मीर के अलावा भारत या विश्‍व में कहीं भी आतंकी वारदात में उनका हाथ हीं है। कश्‍मीर मीडिया को मिले पत्र में गजनवी ने कहा है कि विश्‍व समुदाय हमारे संघर्ष पर ध्‍यान नहीं दे रहा है, इसीलिये हिंसा का रास्‍ता अपाया है।

आईएसआई का कदम: खुफिया विभाग

खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक यह पत्र पाकिस्‍तान खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भेजे जाने की आशंका है।

चूंकि लश्‍कर और अन्‍य आतंकी संगठनों की कमान आईएसआई के हाथ में है और कश्‍मीर मुद्दा बहुत पहले से आतंकवाद की जड़ रहा है, इसलिए यह पत्र विश्‍व समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भेजा गया है।


यह भी एक रास्‍ता: उमर अब्‍दुल्‍ला

जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने इस पत्र पर कहा है कि यदि लश्‍कर-ए-तैयबा का यह पत्र सही है और वो ईमानदारी के साथ हिंसा छोड़ने की बात कर रहा है, तो कश्‍मीर मुद्दे को हल करने का यह भी एक रास्‍ता हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि हमतो हमेश बातचीत के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+