अहमदाबाद धमाके: रेड कॉर्नर नोटिस की मांग

Ahmedabad blast (file photo)
अहमदाबाद, 20 जनवरी: अहमदाबाद में 26 जुलाई को हुए बम धमाकों के आरोपियों के खिलाफ गुजरात पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है। गुजरात पुलिस ने यह मांग केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) के समक्ष रखी है।

पुलिस ने सीबीआई से कहा है कि वो अहमदाबाद विस्फोट के चार आरोपियों के खिलाफ इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस जारी कराने में उसकी मदद करे।

पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि धमाकों को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी रियाज भटकल, आमिर रिजवान, इकबाल भटकल व तौफीक भारत से भाग कर पाकिस्तान में जा छुपे हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (अपराध शाखा) आशीष भाटिया ने बताया कि राज्य पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से मदद दिलाने हेतु सीबीआई से सहयोग मांगा है।

इंटरपोल की ओर से रेड कार्नर नोटिस तब जारी किया जाता है, जब आरोपी किसी देश की सीमा से बाहर चला गया हो। ऐसे में गिरफ्तारी के लिए उस देश की सरकार द्वारा निवेदन किया जाता है। भारत में इंटरपोल से अपील करने के लिए सीबीआई, केंद्रीय एजेंसी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+